ठीक 11 घंटे बाद हम 2018 में होंगे। आप सभी को शुभकामनाएं। साल 2017 की यह आखिरी पोस्ट लिख रहा हूं तो कश्मीर में आतंकियों के हमले की खबर आ रही है।इसमें दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर दस्ते के हमले में भी एक जवान की मौत हो गई है। 2018 में ऐसा कोई दिन न हो, यह कामना करता हूं। सीमा पर तैनात हमारे जवान सलामत रहें, उनका परिवार हंसता खेलता रहे, यह ईश्वर से मेरी पहली प्रार्थना होगी। जब सीमा पर शांति होगी तभी प्रगति, खुशहाली होगी।
2016 के आखिरी दिनों में उड़ी सेना के शिविर में आतंकी हमला हुआ था। मन के एक कोने में कहीं न कहीं था कि इस बार भी ऐसा कुछ हो सकता है। यह आशंका सही साबित हुई। लगता है कि पाकिस्तान मान नहीं सकता। यह तय हो गया है। कुलभूषण जाधव के परिवार वालों से उसका व्यवहार इस बात का प्रमाण है। कह सकता हूं कि वह कुत्ते की पूंछ है, कभी नहीं सीधी हो सकती... तब हम क्या करें। बस, प्रण प्राण से देश के लिए मर मिटने का संकल्प लें, इजराइल के लोगों की तरह। देश को पहले मानें , दल विचारधारा की बात बाद में करें। हिंदू हों अथवा मुसलमान, सिख या फिर ईसाई । किसी भी तरह की कट्टरता हमारे लिए नुकसान देह है यह जान लें। दलों का क्या है, वोट लेंगे बरगलाकर फिर भुला देंगे। हम आपस में लड़ते भिड़ते रह जाएंगे और वह अपना पेट भरते रहेंगे।
वैसे गुजरते साल में बहुत कुछ मन का हुआ। बहुत कुछ बेमन का भी। मार्च में यूपी में विधानसभा के चुनाव हुए। जैसी कल्पना की थी, नतीजे उससे बेहतर रहे। यह बात दीगर है कि जीते लोगों से की गई अपेक्षा अब तक पूरी नहीं हो सकी। मुझे कुछ खास चाहिए भी नहीं था, लेकिन सरकारी योजनाओं के जिस तरह धरातल पर आने का मेरा सपना था ,वह अधूरा ही है। फिर भी स्वच्छता की ललक बढ़ी है लोगों में। कम से कम हमारे प्रधानमंत्री जी का यह आह्वान कुछ साकार रूप लेता दिख रहा है, इसकी खुशी है। उनकी सोच देश के समग्र विकास की है। स्वच्छता बिना लक्ष्मी नहीं बसतीं। हर हिंदुस्तानी को इसे हाथों हाथ लेना चाहिए। एक ही समय में ही तीन बार तलाक -तलाक तलाक कहने वालों को सजा के प्रावधान का विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है, यह राज्यसभा से भी पारित हो जाएगा, ऐसी उम्मीद है। मेरा दलों से आग्रह है कि अखंड भारत के लिए यूनीफार्म सिविल कोड की तरफ वह जरूर सोचें। बहुधर्मी, बहुभाषी समाज में इतने विघ्नसंतोषी हैं कि छोटे छोटे असंतोष को वह हवा देते हैं। विकसित गुजरात के हालिया चुनाव नतीजों से साफ है कि जातिवाद रूपी सर्प डसने के लिए हमारे बीच मौजूद है। भारत की तरक्की से जलने वाले देश ऐसे विवादों को हवा देते हैं। जातियां सच हैं, लेकिन आरक्षण जैसे प्रावधान पर विचार करना चाहिए। यह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ही मिलना चाहिए। यदि कोई दलित आइएएस, आइपीएस बन जाता है तो उसके परिवार को इसका लाभ क्यों दिया जाए। कम से कम फर्स्ट एवं सेकेंड क्लास की सेवा में आने वाले एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के लोगों को खुद आगे आकर इसके लिए आवाज उठानी चाहिए। क्रीमी लेयर हर समाज में हैं। वही योजनाओं का लाभ उठा लेते हैं ऐसे में आम जनमानस के लिए क्या है। त्रिपुरा में सिर्फ सरकारी नौकरियां हैं। 10 हजार रुपये के मासिक पगार वाली। यूपी में प्राइमरी के एक मास्टर की शुरुआती तनख्वाह 33 हजार रुपये के आसपास। यह विसंगति ही है। इस पर केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। एक देश के रूप में हमें बहुत कुछ बदलाव करने होंगे तभी हम 2030 तक विकसित देश की श्रेणी में आ सकते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है, लेकिन सामाजिक व्यवस्था कमजोर।
खैर, चलिए।कुछ और बातें। 2017 में मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत कुछ मिला। तमाम रिश्तों पर पड़े पर्दे उठे। जिन्हें अपना हितैषी करीबी मानता था, उनकी असलियत सामने आई। परिवार, भाई बंधु बांधव सबकी। कुछ खट्टा कुछ मीठा। यह अनुभव 2018 में काम आएगा, ऐसा मेरा मानना है। जीवन के 48 वसंत देखने के बाद अब कह सकता हूं कि बिना धन जीवन अधूरा है। शुभम आयुष के जीवन में यह साल खुशहाली लेकर आएगा, यह उम्मीद है। उनकी मां का अब तक सबसे बड़ा सपना पूरा हो, इसके लिए प्रयास करूंगा, लेकिन यह पूर्ण हो पाएगा, अथवा नहीं इस सिलसिले में कोई दावा करने की स्थिति में अभी नहीं हूं। ...पानी केरा बुलबुला, अस मानुष की जात.... कब किस क्षण किस मोड़ पर जिंदगी में तूफान आ जाए कुछ निश्चित नहीं। वाराणसी में दीपू का मकान इसलिए बन जाएगा, इसका जरूर विश्वास है। कम से कम परिवार में एक खुशी तो आएगी। बाबू जी स्वस्थ्य एवं सलामत रहें, इसकी कामना भी करूंगा। जब तक वह हैं घर में एक छाया है। बहन बेबी उनकी बेटियों शुभांगी, आदिति व भांजे आनंद के लिए भी दुआ। ...