आज सुबह 11.40 बजे यूपी डेस्क के लिए प्रस्तावित खबरें भेजने की तैयारी कर रहा था। कम्युनिकेशन खोला ही था कि सहयोगी आशुतोष तिवारी ने जोर से आवाज लगाई, सर बाहर निकलें, भूंकप आ गया है...मैंने आवाज सुनी, लगा कि आशुतोष मजाक कर रहे हैं, फिर महसूस किया कि वह कुर्सी भी हिल रही है, जिस पर मैं बैठा हूं। कंप्यूटर भी हिलता नजर आया, करीब 10 सेकेंड चला यह क्रम। फिर सब थम गया। बाहर निकला, देखा कैंपस में सारे सहयोगी खड़े थे। घर फोन लगाया, बेटे को, पत्नी को। उनके मोबाइल की घंटी बजती रही,रिस्पांस नहीं मिला। मन में भय समा गया। ऊपर वाले का स्मरण किया। शुक्र है कुछ पलों बाद बेटे से बात हो गई। उसने कहा-पापा हम छत पर आ गए हैं, बिल्डिंग कांपने लगी थी। मैंने उसे कहा वह व्हाट्स एप पर यह मैसेज आगे बढ़ा दे। ऑफ्टर शॉक लगने की आशंका है, इसलिए खुद भी बैचेन हूं। नेपाल की तस्वीर आ रही है टेलीविजन स्क्रीन पर। वहां तबाही ही होगी, देर शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। 7.9 तीव्रता वाले भूंकप की बात खबरिया चैनल बता रहे हैं। नेपाल का कांतिपुर टेलीविजन बर्बादी दिखाने लगा है। सिलीगुड़ी में भी बर्बादी दिख रही है। नेपाल में लांगचुक, काठमांडू व पोखरा में जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना भी कर रहा हूं। राहत इतनी ही है कि नेपाल में शनिवार को बंदी रहती है, इसलिए जान-माल का नुकसान कुछ कम हुआ होगा। पशुपतिनाथ मंदिर की सलामती मेरे लिए सुकूनदेह है। ईश्वर करें कि नुकसान कम से कम हों। भूंकप क्यों आता है, इसे तो वैज्ञानिक ही बताएंगे, मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि कहीं न कहीं यह हमारे कुकर्मों का भी सबब है।
शनिवार, 25 अप्रैल 2015
दहशत की दोपहर

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दुनिया, राजनीति और फैसले
सप्ताहनामा ------------- सबसे पहले सबको गेगेरियन कैलेंडर के वर्ष 2023 की शुभकामनाएं। हर साल की तरह इस साल भी संकल्प ले रहा हूं गुडी गुडी (...
-
बहुत दिन बाद आज कागद कारे कर रहा हूं। वर्ष 2021 की सबसे पहली पोस्ट है यह। इसे लिखते हुए बाबू जी को भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता। बाबू जी हमारे ...
-
वर्ष 2016 शुभ हो। हम सभी के लिए।खास तौर पर आर्थिक, सामाजिक व सेहत के मोर्चे पर । आज रविवार है और जब अपने ब्लाग पर यह पंक्तियां लिख रहा हूं...
-
सप्ताहनामा ------------- सबसे पहले सबको गेगेरियन कैलेंडर के वर्ष 2023 की शुभकामनाएं। हर साल की तरह इस साल भी संकल्प ले रहा हूं गुडी गुडी (...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें