थोड़ी सी खुशी कल शाम खाते में आई मुद्दत बाद। शाम चार बजे का वक्त था। साथी कमल वर्मा का फोन आया हल्दवानी से। उन्होंने बताया कि हैप्पी टाप कर गए हैं 10 वीं, (हैप्पी उनके सुपुत्र हैं) फिर पूछा आयुष का क्या हुआ? मैं आफिस से पहुंचकर लेटा ही था, एक झपकी लेने के लिए। आयुष जग रहे थे। रिजल्ट के इंतजार में। उनकी नींद गुम थी। फोन सुनकर वह जग गए और आफिस से मुझे मिले टैब को लेकर सर्च करने लगे अपना रिजल्ट। शुभम भी इसमें उनके साथ थे। कुछ देर के लिए सिग्नल गुम था और दोनों भाईयों की बैचेनी बढ़ती रही। खैर, चंद पलों में रिजल्ट खुल गया तो झूम उठे दोनों भाई। लिपट गए एक दूजे से। मैंने पूछा क्या हुआ, बोले पापा...10 सीजीपीए है... मैंने कहा चलो। बधाई। मौसी भी थी इस दौरान आयुष को उनके पैर छूने का निर्देश दे मैं श्रीहरि की इस असीम अनुकंपा के लिए उनका कोटि-कोटि नमन करने लगा। आखिर परिवार में आयुष ने नए मुकाम को जो छुआ है। आज यानी शुक्रवार को उनके स्कूल के टापर्स की लिस्ट जारी हुई है, उसमें भी उनका नाम टाप पर है। टॉपर का पिता होना इतनी खुशी का सबब बनता है, यह पहली बार महसूस हुआ। श्रद्धा भी खुश हैं, मौसी की नातिन प्रीती से कह रही हैं कि तुम लकी हो, अक्सर आया करो। क्या पता तुम्हारे होने से हमें एक अदद छत भी मिल जाए। एक ऐसी ख्वाहिश जो पिछले 20 साल से अधूरी है और हम खानाबदोश कहलाते हैं। दफ्तर में शरद द्विवेदी, संजय कुशवाहा की खुशी से लग रहा है कि एक कलमकार के लिए शायद यही सब सबसे बड़ा धन है। अपने बेटे के लिए तो और क्या कहूं, आपकी दुआओं के लिए जरूर शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। फेसबुक पर कल रात छोटी सी पोस्ट डाली थी। अब तक करीब तीन दर्जन से ज्यादा लाइक कमेंट के साथ आ चुकी है। छोटे भाई दीपू का फोन आया था आज सुबह वाराणसी से। कह रहे थे कि भईया जो उसको पढऩा हो, पढऩे देना। मैं मन ही मन सोच रहा हूं कि ईश्वर तो हूं नहीं, जो उसने सोच रखा होगा, वही होगा। बस मैं थोड़ा सा कह सकता हूं। वैसे मेरी ख्वाहिश यह है कि बेटा इंजीनियरिंग पढ़े यानी पीसीएम ग्र्रुप से आगे बढ़े आगे उसकी इच्छा। मेरे पिता जी ने भी तो मुझे लेकर ढेरों सपने संजोये थे, वह आज धूल धूसरित ही हैं। असफल हूं जिंदगी की राह में। भटक रहा हूं। देखें कब यह भटकाव खत्म होगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दुनिया, राजनीति और फैसले
सप्ताहनामा ------------- सबसे पहले सबको गेगेरियन कैलेंडर के वर्ष 2023 की शुभकामनाएं। हर साल की तरह इस साल भी संकल्प ले रहा हूं गुडी गुडी (...
-
बहुत दिन बाद आज कागद कारे कर रहा हूं। वर्ष 2021 की सबसे पहली पोस्ट है यह। इसे लिखते हुए बाबू जी को भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता। बाबू जी हमारे ...
-
वर्ष 2016 शुभ हो। हम सभी के लिए।खास तौर पर आर्थिक, सामाजिक व सेहत के मोर्चे पर । आज रविवार है और जब अपने ब्लाग पर यह पंक्तियां लिख रहा हूं...
-
सप्ताहनामा ------------- सबसे पहले सबको गेगेरियन कैलेंडर के वर्ष 2023 की शुभकामनाएं। हर साल की तरह इस साल भी संकल्प ले रहा हूं गुडी गुडी (...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें